संविधान विरोधी मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करो…

संविधान विरोधी मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करो…

गढ़वा.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के बयान के विरोध में सोमवार को आक्रोश मार्च निकाला और समाहरणालय पर धरना दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिनिया रोड नहर चौक से पार्टी का झंडा एवं हाथ में तख्ती लेकर आक्रोश मार्च निकाला, जो समाहरणालय तक गया. वहां पहुंचकर मार्च धरना में बदल गया. जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के नेतृत्व में निकाले गये इस आक्रोश मार्च में शामिल कार्यकर्ता संविधान विरोधी मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करो…, बाबा भीमराव आंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.., हेमंत सरकार हाय हाय.. आदि नारे लगा रहे थे. कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय पहुंचकर धरना दिया. इसके बाद राज्यपाल के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन को संविधान विरोधी बयान देने पर सरकार से बर्खास्त करने का मांग की गयी है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारत रत्न बाबा भीमराव आंबेडकर ने देश चलाने के लिए संविधान बनाया, जिसे झामुमो सरकार में बैठे लोग अपमानित करने का काम कर रहे हैं.

क्या कहा था मंत्री ने : झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि उनके लिए शरीयत पहले है, बाद में संविधान है. श्री महतो ने कहा कि मंत्री ने ऐसा कहकर डॉ भीमराव आंबेडकर सहित आम जनमानस का भी अपमान किया है. ऐसे लोगों को मंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि झामुमो के लोग झारखंड में शरीयत लागू करना चाहते हैं. लेकिन भाजपा कार्यकर्ता बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान के साथ मजबूती से खड़े हैं.

केंद्रीय एजेंसी से इनके कार्यों की जांच हो : वक्फ बोर्ड संशोधन फैसले के खिलाफ धमकी भरे बयान से मंत्री ने संविधान का अपमान किया है. मंत्री बनने समय मंत्री को संविधान की शपथ दिलायी गयी थी. लेकिन वही मंत्री संविधान का अपमान कर रहा है. वरिष्ठ नेता मुरारी यादव ने कहा कि मंत्री हफीजुल हसन ने जिस तरह का बयान दिया है, इससे उनका देशद्रोही चरित्र उजागर हो गया है. केंद्रीय एजेंसी से इनके कार्यों की जांच होनी चाहिए.

मोर्चा में शामिल लोग : धरना सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, वरिष्ठ नेता विनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, अरविंद तुफानी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, उमेश कश्यप, रामलला दुबे, सुरेन्द्र राम, टिंकू गुप्ता, रितेश दुबे, जयंत पांडेय व विनय चंद्रवंशी ने भी विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >