झांकी के स्वागत में भक्तों ने की फूलों की वर्षा

झांकी के स्वागत में भक्तों ने की फूलों की वर्षा

हरिहरपुर. चैत्र रामनवमी के अवसर पर मझिगावां पंचायत में भास्कर युवा क्लब की ओर से झांकी निकाली गयी. झांकी का शुभारंभ गांव के देवी धाम मंदिर से किया गया, जो पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः देवी धाम मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुआ. श्रद्धालु जगह-जगह झांकी का स्वागत करते हुए फूलों की वर्षा की. इस दौरान ग्रामीणों ने रामदरबार में सजे भगवान के स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.आयोजन को सफल बनाने में भास्कर युवा क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही. इस दौरान हरिहरपुर ओपी पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में तैनात रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >