बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की हो तैनाती: पूर्व मंत्री

बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की हो तैनाती: पूर्व मंत्री

गढ़वा. झारखंड सरकार के पूर्व संसदीय कार्य एवं जल संसाधन मंत्री रामचंद्र केशरी ने गढ़वा जिले की दो महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. पूर्व मंत्री ने पुलिस अधीक्षक गढ़वा को भेजे पत्र में नगर उंटारी व गढ़वा शहर के मुख्य बाजारों में लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम पर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके पीछे अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की कमी मुख्य कारण हैं. इससे आपातकालीन सेवाओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पूर्व मंत्री ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नगर उंटारी एवं गढ़वा बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाये तथा अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये. वहीं, दूसरी ओर पूर्व मंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को ज्ञापन देकर धुरकी प्रखंड स्थित सुखलदरी पर्यटन स्थल के विश्राम गृह की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए स्थानीय युवकों को प्रशिक्षण देकर नियुक्त करने की मांग की है. उन्होंने ग्राम परासपानी कला निवासी सिकेन्द्र कुमार एवं राजकुमार सिंह को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >