बेलचंपा-अटौला मार्ग पर ट्रैक्टर-बाइक में टक्कर, छोटे भाई की मौत, बड़ा गंभीर

गढ़वा थाना क्षेत्र में बेलचंपा-अटौला मार्ग पर हुई दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. सगरहे गांव के पास मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव निवासी हकीम अंसारी का पुत्र अकलीम अंसारी (20 वर्ष) मौके पर ही मौत हो गयी.

गढ़वा/मेराल

गढ़वा थाना क्षेत्र में बेलचंपा-अटौला मार्ग पर हुई दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. सगरहे गांव के पास मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव निवासी हकीम अंसारी का पुत्र अकलीम अंसारी (20 वर्ष) मौके पर ही मौत के शिकार हो गया. उसका बड़ा भाई आलमगीर अंसारी (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है, जिसे गढ़वा सदर अस्पताल से रांची रिम्स रेफर किया गया. चश्मदीदों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक को रौंदते हुए ट्रैक्टर एक घर की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा. ट्रैक्टर मेराल थाना क्षेत्र के खोरीडीह गांव निवासी विपुल तिवारी का बताया जा रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया. हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने शव सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक मार्ग जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई धड़ल्ले से चल रही है, जिसके कारण ट्रैक्टर और गाड़ियां मौत बनकर सड़कों पर दौड़ती हैं. बाद में गढ़वा अंचल पदाधिकारी और थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया.

एसडीएम की जांच में बड़ा खुलासा : टोल प्लाजा के सीसीटीवी से बेनकाब हुए तस्कर

गढ़वा में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासनिक रिपोर्ट ने गंभीर खुलासा किया है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने गुरुवार शाम को कोयल नदी के तटीय क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मेढ़ना लापो क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू उत्खनन के साक्ष्य मिले. एसडीएम के पहुंचते ही एक ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. साक्ष्य संकलन के लिए टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की जांच करायी गयी, जिसमें बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रैक्टरों की पहचान हुई. एसडीएम ने कहा कि सभी पर भारी जुर्माना और गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी. इस अवैध कारोबार में कुछ स्थानीय पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. एसडीएम ने चेतावनी दी कि बार-बार चेतावनी के बाद भी दुस्साहस करने वालों को अब बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >