सातवीं कक्षा की छात्रा का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

सातवीं कक्षा की छात्रा का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

भंडरिया पुलिस ने सोमवार को नौका गांव के परभन मंदिर के पास से सातवीं कक्षा की एक छात्रा का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजा है. वहीं इस मामले में नाबालिग छात्रा के कथित प्रेमी भंडरिया थाना के मरदा गांव निवासी तितरू सिंह के पुत्र नागेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका की मां ने भंडरिया थाना में अभियुक्त के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी नागेंद्र सिंह (19 वर्ष) को रंका-गोदरमाना मार्ग से गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार कथित प्रेमी नागेंद्र सिंह मरदा गांव का रहनेवाला है. लेकिन इस समय व भेजरिया गांव में रहता है. लड़की भी भेजरिया गांव की थी, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नौका में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी. बताया गया कि नागेंद्र ने नाबालिग छात्रा को रविवार की रात 11 बजे परभन मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया था. आरोप है कि उसी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को लड़की के नये घर के बरामदे में रख दिया. सोमवार की सुबह उसने इसकी जानकारी प्रेमिका के घरवालों को दी. नागेंद्र सिंह ने फोन कर कहा कि उसका (छात्रा का) शव बरामदे में रखा है और वह गढ़वा जा रहा है. इसके बाद छात्रा के घरवाले वहां पहुंचे तथा इस मामले में नागेंद्र सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस से गढ़वा जा रहे नागेंद्र को गोदरमाना- रंका मार्ग पर बस रोककर उसे गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद छात्रा के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिलने के लिए बुलाया था, हत्या नहीं की

गिरफ्तार होने के बाद नागेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने छात्रा को मिलने के लिए जरूर बुलाया था, लेकिन उसने उसकी हत्या नहीं की है. बुलाने के बाद उससे मिलकर वह घर चला गया था. छात्रा उसे फिर बुला रही थी. लेेकिन उसने जाने से मना कर दिया, तो गुस्से में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बाद में जब वह छात्रा के पास पहुंचा, तो देखा कि उसने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद उसने उसके शव को उतारकर उसके नयेे घर के बरामदे पर रख दिया था. सुबह में उसने उसके घरवालों को फोन कर इसकी जानकारी दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >