तजिया मिलनी में उमड़ा जन सैलाब, प्रशासन मुस्तैद

डई प्रखंड क्षेत्रों में इस्लाम धर्म का मुहर्रम त्योहार रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया

डंडई. डंडई प्रखंड क्षेत्रों में इस्लाम धर्म का मुहर्रम त्योहार रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय सहित रारो ,तसरार,जरही के साथ-साथ अन्य इलाकों में पारंपरिक तरीके से मुहर्रम त्योहार का धूम रहा. डंडई- लवाही सीमावर्ती क्षेत्र के मिलनियाँँ ढोरहा ताजिया मिलनी स्थल पर मिलनी को लेकर बड़े तादात में लोगों की भीड़ देखी गयी. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के बच्चे बूढ़े नौजवान व महिलाएं लोग गाजे-बाजे और डीजे के साथ या हुसैन या अली की नारा लगाते हुए ताजिया के साथ मिलनी स्थल पर पहुंचे थे. उक्त मिलनी स्थल पर रारो, बैरियादामर,डंडई,लवाही,गयाडीह का ताजिया शामिल किया गया था, इसके पूर्व मुस्लिम समुदाय ने अपने-अपने चौक पर एक से बढ़कर एक ताजिया व इस्लामिक झंडा निकाला गया. मिलनी स्थल पर पहुंचे लोगों ने फातिहा खानी किया और घंटे भर घमासान अखाड़ा का खेल खेला गया. इधर सोनेहारा, करके, जरही ,तसरार में भी शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का त्योहार मनाया गया. मौके पर मुस्लिम समुदाय केे जानकारों ने बताया कि मुहर्रम का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारा का त्योहार है. मुहर्रम दुख का त्योहार है. इसलिए लोग मातम मनाते हैं. इस दिन हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की इराक के कर्बला के मैदान में शहादत को याद करते हुए मातम मनाया जाता है. मिलनी स्थलों पर पुलिस बल के जवान दिनभर मुस्तैद रहे. इधर जरही के चहेलिया नामक स्थान पर गाजे-बजे के साथ ताजिया का मिलनी कराया गया. त्योहार को लेकर थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया की शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का त्योहार संपन्न कराया गया है. हर जगह पुलिस प्रशासन के लोग मुस्तैद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >