मूल्य वृद्धि के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय श्री बंशीधर नगर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला के आवास पर राजकुमार राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर ने राज्य परिषद के फैसलों से जिला कमेटी के सदस्यों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. मई महीना में अभी तक चार बार डीजल व पेट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है. जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने पार्टी जन संगठनों के विस्तार और जन समस्याओं के निदान के लिये प्रखंड से जिला तक आंदोलन चलाने पर बल दिया. बैठक में जन समस्याओं पर विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आगामी तीन जून को नगर उंटारी व चार जून को रमना में वाम जनवादी दलों के साथ मिलकर केंद्र सरकार का पुतला दहन करने, 10 जून को श्री बंशीधर नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर एक दिवसीय धरना आयोजित करने,आगामी 20 जून को नगर उंटारी तथा 24 जून को रमना प्रखंड कार्यालय पर जनप्रदर्शन करने,आगामी 30 जून को हुल दिवस के अवसर पर जंगीपुर में आदिवासी जमावड़ा लगाने,आगामी 5 जुलाई को रमना प्रखंड के सुनील मुखर्जी नगर में अखिल भारतीय किसान सभा का जिला सम्मेलन तथा 6 जून को नगर उंटारी प्रखंड के पिपरडीह ग्राम में दलित अधिकार मंच का जिला सम्मेलन करने,एक अगस्त से 31 अगस्त तक पूरे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा आयोजित करने तथा 31 अगस्त तक सभी शाखाओं व अंचलों का सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया.बैठक में सर्वसम्मति से भानु प्रताप पासवान को जिला कमिटी से हटाते हुये उनके जगह पर गोपाल यादव को जिला कमिटी में शामिल किया गया. बैठक में राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर,जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,नौरंगी पाल,राजकुमार भुइया,खलील खान,गोपाल यादव,विद्या पासवान,जगमोहन उरॉव,राजकुमार राम उपस्थित थे.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला कमिटी की बैठक
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला के आवास पर राजकुमार राम की अध्यक्षता में हुई.
