राज्य के सभी प्रखंडों मेें है भष्ट्राचार का बोलबाला

राज्य के सभी प्रखंडों मेें है भष्ट्राचार का बोलबाला

भारत सरकार के सलाहकार व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामाशीष यादव ने शनिवार को जिले के कांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया. इसी क्रम में उन्होंने कांडी बाजार में समर्थकों के साथ स्थानीय लोगों व दुकानदारों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद कांडी चौराहे पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है. अधिकारी गरीबों का शोषण कर रहे हैं. पांच वर्ष पूर्व जब भाजपा की सरकार थी, तब राज्य में अफसरशाही नहीं चलती थी. लेकिन अब तो अफसर बेलगाम हो चुके हैं. इधर कई जगहों की स्थिति तो यह है कि लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है. बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा व चिकित्सा सहित अन्य कई मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं.

उपस्थित लोग : मौके पर पतरिया पंचायत समिति सदस्य प्रिंस कुमार ठाकुर, सोशिल कुमार, गौरव रवि, अविनाश प्रभाकर व विजय राम सहित काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >