गढ़वा: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गढ़वा जिला परिसदन में कांग्रेस पदाधिकारियों, प्रखण्ड अध्यक्ष प्रखण्ड प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में कांग्रेस की भूमिका की समीक्षा की गई और मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई.
बैठक को संबोधित करते हुए लोहरदगा विधायक सह पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के निर्देशन में कांग्रेस के बीएलए-2 और कांग्रेसी नेताओं/कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक गणना अवधि निर्धारित की गई थी. इस दौरान किए गए कार्यों की उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जानकारी ली.
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि गढ़वा जिला सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखण्ड प्रभारी,मंडल प्रभारी, के निगरानी में गढ़वा जिला के सभी बीएलए 2 बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सिर प्रक्रिया पर पैनी दृष्टि बनाए हुए हैं और मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे इस कार्य में गढ़वा जिला कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं .
बैठक के आरंभ में गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के द्वारा विधायक रामेश्वर उरांव, पलामू कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनानाथ तिवारी को अंग वस्त्र और राहुल गांधी जी का तस्वीर देकर स्वागत किया गया.
पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव ने कहा सभी बीएल ए-2 को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बना सकेंगे. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर मतदाता जागरूकता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया.
बैठक में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी,सुधीर चन्द्रवंशी, मोबिन अंसारी,परमा पांडेय,राम करेश चौबे, रामानन्द पाण्डेय, पीयूष चौबे, शोएब खान,असगर खान,आनंद यादव, बजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश चौबे,सुनील कालिया, मोसाहिद हुसैन, मंसूर अंसारी, जवाहर चौधरी, आसिफ खान, संतोष कुमार, योगेंद्रनाथ चौबे,सुशील ठाकुर, सतेन्द्र पाण्डेय, शंकर सिंह,शिव प्रसाद गुप्ता, रामानंद पाण्डेय, सुशील पाठक , कयामुद्दीन अंसारी, नसीम अंसारी, रबींद्र दुबे,नसरूल्लाह अंसारी,मुस्लिम अंसारी, रोहित हिमांशु कार्यकर्ता उपस्थित थे. रिपोर्ट पीयूष तिवारी
