सदर एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार को मझिआंव के मुखदेव प्लस टू विद्यालय स्थित इंटरमीडिएट परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया. द्वितीय पाली में किये गये इस निरीक्षण के समय इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की भौतिक शास्त्र की परीक्षा चल रही थी. जिसमें अटौला व बरडीहा के छात्र दो कमरों में परीक्षा दे रहे थे. एसडीएम ने परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था, अनुशासन व अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सरसरी तौर से जांच की. उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, परीक्षा केंद्र अधीक्षक तथा शिक्षकों से संक्षिप्त संवाद किया तथा पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिया. एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को कदाचार मुक्त परीक्षा कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.