गढ़वा : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार को बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में शोकसभा आयोजित की गयी. विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
राज्य ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि खोया
प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ, समर्पित और जनहित के प्रति संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है. उन्होंने कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.
प्राचार्य ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.
शोकसभा में विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी, प्राचार्य अमित कुमार तिवारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
