बूढ़ा पहाड़ में तेजी से विकास योजनाओं को पूरा करें

बूढ़ा पहाड़ में तेजी से विकास योजनाओं को पूरा करें

प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड सरकार की गृह अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल के 14 मई को संभावित बूढ़ा पहाड़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में डीसी ने उग्रवाद मुक्त हो चुके क्षेत्र में विकास योजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए. उन्होंने हेसातु में उच्च विद्यालय खोलने का प्रस्ताव तैयार करने और कुल्ही पंचायत में हेल्थ सब-सेंटर स्थापित करने को कहा. साथ ही छत्तीसगढ़ सीमा और पीटीआर क्षेत्र में सड़क निर्माण की तकनीकी बाधाएं दूर कर जल्द डीपीआर भेजने का निर्देश दिया. डीसी ने कुल्ही, हेसातु, सरुअत, बहेरा टोली और तुमेर गांव के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया. जिला पशुपालन विभाग और जेएसपीएल को बकरी पालन, गाय पालन, दूध और अंडा उत्पादन जैसे कार्यों के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने को कहा गया. बैठक में सर्वजन पेंशन, आवास योजना, केसीसी, वन अधिकार पट्टा, पोषण योजना, हर घर नल-जल और निर्बाध बिजली आपूर्ति का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि जो इलाका कभी भय का केंद्र था, वहां अब विकास की नई मिसाल कायम करनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >