आंबेडकर जयंती को लेकर कमेटी गठित, मनोज बने अध्यक्ष

आंबेडकर जयंती को लेकर कमेटी गठित, मनोज बने अध्यक्ष

केतार. पाचाडुमर गांव में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर बैठक हुई. बैठक में जयंती को भव्य व सुव्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान मनोज कुमार को अध्यक्ष, विकास राम को सचिव, वीरेंद्र राम को उपाध्यक्ष, सुदीप कुमार को कोषाध्यक्ष व पिंटू कुमार को उपसचिव बनाया गया. इसके अलावा चितरंजन कुमार रवि को संचालक और अनिल राम को उपसंचालक की जिम्मेदारी सौंपी गयी. नीतीश कुमार को सूचना मंत्री व विमलेश कुमार को संरक्षक बनाया गया. सदस्य के रूप में संजय कुमार, सोनू कुमार, कृष्ण कुमार, पिंटू राम, कमलेश राम, राहुल कुमार, धर्मेंद्र राम, रवि शंकर राम, मंटू कुमार, अखिलेश कुमार और रोहित कुमार को शामिल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >