नागरिकों को देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रयास करना चाहिए

नागरिकों को देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रयास करना चाहिए

गढ़वा.

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा टॉपिक पर शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के बीच चेतना सत्र के दौरान परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के जीव विज्ञान व्याख्याता सुशील कुमार ने कहा कि सुरक्षा किसी भी प्रकार की हानि से बचाव करने की क्रिया और व्यवस्था को कहते हैं. हम नागरिकों को अपने देश की सुरक्षा की खातिर आवश्यकतानुसार सर्वांगीण सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए. देश की बाह्य अवांछित तत्वों से हमारे देश के बहादुर एवं जाबांज सैनिक लड़ रहे हैं. इधर हम नागरिकों को देश की आंतरिक सुरक्षा का हरसंभव प्रयास करना चाहिए. वर्तमान हालात के मद्देनजर ऐसे कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित किये जाने चाहिए.

सरकार प्रयास करें कि युद्ध न हो : कार्यक्रम में वरीय माध्यमिक शिक्षक डॉ आनंद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे देश में प्रतिकूल माहौल व्याप्त है. भारत सरकार यह प्रयास करे कि यह युद्ध बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए. इससे देश की अर्थव्यवस्था असंतुलित हो जाती है. वाणिज्य संकाय के व्याख्याता उदित नारायण चौबे ने कहा कि वर्तमान के प्रतिकूल समय में कभी भी अवांछित अफवाहों से दूर रहना चाहिए. हम नागरिकों को सिर्फ अपने कर्तव्यों पर फोकस करना चाहिए. विद्यालय के छात्रा खुशी चौबे और छात्र आर्यन कुमार ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किये. सत्र का संचालन विद्यालय के वरीय माध्यमिक शिक्षक डॉ आनंद कुमार ने किया.

उपस्थित लोग : मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य अनय कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार तिवारी, रणजीत बरनवाल, राकेश कुमार वर्मा, प्रयोगशाला सहायक विकास कुमार, फैज अहमद, अनामिका हेरेंज, व्यावसायिक प्रशिक्षक दीपक कुमार तिवारी, अरविंद कुमार एवं शिवानी कुमारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >