स्नान करने गये बच्चे की कुएं में डूबकर मौत

स्नान करने गये बच्चे की कुएं में डूबकर मौत

गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग गांव के पीपर टोला गांव निवासी शशिकांत विश्वकर्मा का पुत्र अभय कुमार (14 वर्ष) की शनिवार को कुएं में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग खेत में काम करने गये थे. इसी दौरान अभय भी खेत गया हुआ था. वहां वह अन्य बच्चों के साथ एक कुएं में स्नान करने चला गया. उसने स्नान के लिए कुएं में छलांग लगायी, तो वह कुछ देर तक बाहर नहीं निकला. जब परिजनों ने देखा कि काफी देर हो गयी और अभय अभी तक नहीं आया, तो वे उसकी खोजबीन करने लगे. इसी दौरान उन्हें बच्चों ने बताया कि अभय कुएं में स्नान करने गया था. परिजनों ने काफी देर तक खोजबीन के बाद अभय को कुएं से बाहर निकाला. इसके बाद उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव का बिना अंत्यपरीक्षण कराये परिजनों को ले जाने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >