मेराल. मेराल थाना क्षेत्र के पचफेड़ी गांव में प्रशासन और बाल कल्याण समिति की त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग छात्रा शादी रोकवा दी गयी. मामला तब प्रकाश में आया जब नौवीं कक्षा की एक छात्रा की शादी की तैयारियां गुपचुप तरीके से की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर बाल कल्याण समिति ने हस्तक्षेप करते हुए विवाह को रोकवा दिया. जानकारी के अनुसार मेराल के पचफेड़ी (ओखरगाडा) निवासी 16 वर्षीय किशोरी का विवाह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनकर गांव के एक युवक से तय किया गया था. विवाह की तिथि 20 जून को निर्धारित की गयी थी.
बाल विवाह की कोशिश नाकाम
बाल विवाह की कोशिश नाकाम
