नहाने के दौरान बिजली के करंट से बच्चा घायल, बचाने में मां की मौत

नहाने के दौरान बिजली के करंट से बच्चा घायल, बचाने में मां की मौत

मेराल थाना क्षेत्र के औरैया गांव में बुधवार को बिजली के करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि उसका पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका देवराज चौधरी की पत्नी सुमन देवी (22 वर्ष) बतायी गयी है. वहीं घायल अवस्था में उसके पुत्र नारद कुमार को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि सुमन देवी मोटर चलाने के लिए बिजली का तार लगा रही थी. इसके बाद मोटर चलाकर बच्चों के साथ स्नान कर रही थी. इसी दौरान बिजली का एक तार उतरकर नीचे गिर गया. उस तार को बच्चों ने हाथ से पकड़ लिया. बेटे नारद को करंट लगाते हुए देखकर सुमन देवी अपने उसे बचाने के लिए बिजली का तार छुड़ाने का प्रयास कर रही थी. इसी बीच वह भी बिजली की चपेट में आ गयी. इससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सुमन देवी को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >