पत्नी को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज

पत्नी को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने संबंधी प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि वह गत चार महीने से दूसरे शहर में दैनिक मजदूरी करता है. उनकी शादी दूबे मरहटिया गांव के टेनवा टोला निवासी शांति देवी के साथ हुई थी. उनके दो बच्चे भी हैं. इसी बीच उसकी पत्नी पोटमा गांव निवासी कमल चौधरी के साथ दो साल के छोटे बेटे नित्यानंद को लेकर चार नवंबर को कहीं चली गयी. उनकी पत्नी घर से चांदी का पायल, सोने का टॉप, सोने का मंगटीका, सोने का नथिया व 10 हजार रु नकद लेकर गयी है. उन्होंने थाना प्रभारी से खोजबीन करने एवं प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >