खड़े ऑटो में कार ने मारी टक्कर, चार लोग घायल

खड़े ऑटो में कार ने मारी टक्कर, चार लोग घायल

रमना. रमना-श्री वंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर टंडवा मोड के समीप सवारी से भरे खड़े ऑटो में कार ने टक्कर मार दी. इससे ऑटो सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों में परसवान गांव निवासी उदय राम, टंडवा गांव निवासी प्रदीप राम, विवाटीकर गांव निवासी सोनी देवी व संदीप शामिल हैं. सभी का प्राथमिक उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. जानकारी के मुताबिक चालक रोड पर ऑटो खड़ा कर के सवारी को चढ़ा रहा था. इसी क्रम में पीछे से कार ने ऑटो को धक्का मार दिया. जिसमें चार लोग घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >