कार डिवाइडर से टकरायी, चालक गंभीर रूप से घायल

कार डिवाइडर से टकरायी, चालक गंभीर रूप से घायल

गढ़वा. नवनिर्मित बाइपास सड़क पर मेढ़ना टोल प्लाजा के समीप मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. इससे कार चालक पलामू जिला के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के राजहरा गांव निवासी महेंद्र चंद्रवंशी का पुत्र दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायल ने बताया कि वह अपने घर से रंका गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. इसी क्रम मे मेढना फोर लेन के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया. उसके बाद इसकी सूचना परिजन को दी गयी. सदर अस्पताल पहुंचकर परिजन उसे सदर अस्पताल से रेफर करवाकर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले गये. घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >