एनएचएम के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 21 मई को मिलेगा नियुक्ति पत्र

एनएचएम के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 21 मई को मिलेगा नियुक्ति पत्र

प्रतिनिधि, गढ़वा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नयी मजबूती मिलने वाली है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चयनित अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया अब अपने अंतिम मुकाम पर है. आगामी 21 मई को सफल अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा. इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी ने दी. उन्होंने बताया कि कुछ चयनित अभ्यर्थियों के बीच उपायुक्त अनन्य मित्तल नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे. इसके बाद, शेष बचे हुए अभ्यर्थियों को सिविल सर्जन कार्यालय के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे. विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है कि जिन चयनित अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्रों (ओरिजिनल सर्टिफिकेट) का सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, वे ही इस प्रक्रिया में शामिल होंगे. सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करना होगा. साथ ही, उन्हें आवंटित कार्यस्थल पर अविलंब योगदान (जॉइनिंग) देने का भी निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >