भाई ने कहा ‘कपड़े धो दो’, बहन को आया इतना गुस्सा कि खा लिया जहर

Garhwa News: गढ़वा जिले के एक गांव में कपड़े धोने को लेकर हुए घरेलू विवाद में 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट  

Garhwa News: घर के छोटे-मोटे काम और भाई-बहन की आपसी नोकझोंक कभी-कभी कितना खतरनाक मोड़ ले सकती है, इसका उदाहरण झारखंड के गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र के चौखड़ी गांव में देखने को मिला. यहां सिर्फ  कपड़े धोने के विवाद में एक 18 वर्षीय युवती ने मौत को गले लगाने की कोशिश की.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, अजय साव की पुत्री काजल कुमारी (18 वर्ष) को उसके भाई ने अपने कपड़े साफ करने के लिए कहा था. काजल ने कपड़े धोने से मना कर दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. भाई की बात काजल को इतनी बुरा लगा कि उसने गुस्से में आकर घर में रखा जहरीला कीटनाशक खा लिया .

परिजनों में मचा हड़कंप

युवती की हालत बिगड़ते देख परिजनों के होश उड़ गए. जल्दबाजी में उसे पहले मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती काजल का इलाज जारी है. डॉक्टरों ने  बताया कि फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है.

Also Read: गुमला में समाजसेवी से 10 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Also Read: रामगढ़ के साई रेसीडेंसी होटल में पुलिस की बड़ी रेड, बरामद हुई अवैध शराब की खेप

Also Read: उत्पाद सिपाही परीक्षा पास कराने के लिए 15 लाख में हुई थी डील, रांची पुलिस ने मास्टर माइंड समेत 164 को भेजा जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >