छात्र-युवा मुद्दों को लेकर गढ़वा में भाजपा का धरना-प्रदर्शन कल, सीबीआई जांच की मांग

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में धांधली के खिलाफ भाजपा आज गढ़वा में धरना देगी। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ भी होंगे शामिल, सीबीआई जांच की मांग तेज।

गढ़वा : छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा मंगलवार को गढ़वा में धरना-प्रदर्शन करेगी. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे गोविंद हाईस्कूल मैदान स्थित टाउन हॉल में जनसभा से होगी. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे.

लाठीचार्ज और मुकदमे का मुद्दा उठायेगी भाजपा

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि हेमंत सरकार ने छात्रों और युवाओं के साथ धोखा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनरत निहत्थे छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज कर तानाशाही का परिचय दिया गया और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये गये. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के साथ मारपीट की घटनाओं को लेकर छात्रों और युवाओं में आक्रोश है.

रितेश चौबे ने कहा कि यदि सरकार पूरे मामले में बेदाग है, तो सीबीआई जांच से पीछे क्यों हट रही है. भाजपा छात्रों की मांगों के समर्थन में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन करेगी.

संजय सेठ और सत्येंद्रनाथ तिवारी होंगे शामिल

भाजपा के इस प्रदर्शन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी समेत पार्टी के प्रदेश, जिला, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >