गढ़वा: गढ़वा के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के सवाल पर सियासत गरमा गयी है. शनिवार को क्षेत्र के किसानों को समुचित बिजली देने की मांग को लेकर पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया.
अब मिल रही 20-22 घंटे बिजली: अनंतभवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिये तंज कसते हुए लिखा कि अब उग्रवादी का जमाना नहीं है. 2005 से 2009 और 2014 से 2024 वाला दौर खत्म हो चुका है, जब 24 घंटे में महज एक घंटा बिजली मिलती थी. अब क्षेत्र में 20 से 22 घंटे बिजली मिल रही है.
अधिकारी को धमका रहे विधायक: भानुअनंत प्रताप देव के इस पोस्ट पर पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने पलटवार करते हुए लिखा कि मैंने इतना गंदा विधायक नहीं देखा जो बिजली विभाग के अधिकारी को फोन करके हड़का रहा हो कि भानु जी के कहने पर किसानों को बिजली नहीं देना है.
