भंडरिया आइटीआइ में अप्रेंटिसशिप मेला, 100 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा, 15 को रोजगार

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) भंडरिया में आयोजित प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले में 100 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया के बाद 15 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला, जबकि 17 को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. इस मेले का उद्देश्य युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था.

भंडरिया. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) भंडरिया में बुधवार को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का आयोजन किया गया. इसमें 100 से अधिक युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया के बाद 15 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिला, जबकि 17 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया.

चार नियोक्ता कंपनियों ने लिया हिस्सा

कैंप में एल एंड टी, न्यू चेक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, अपोजिट ट्रेनिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और जेआरएस टेक्नोलॉजी भंडरिया कौशल केंद्र समेत चार नियोक्ता कंपनियों ने भाग लिया. कंपनियों ने तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर उपलब्ध रिक्तियों और रोजगार के अवसरों की जानकारी अभ्यर्थियों को दी.

युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने पर जोर

कैंप का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने किया. उन्होंने युवाओं से रोजगार और कौशल विकास से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में उपयोगी हैं.

उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकास का अवसर

आयोजकों के अनुसार, अप्रेंटिसशिप और भर्ती कैंप के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकसित करने के साथ रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलता है. कार्यक्रम के आयोजन में वीरेंद्र माझी, करण कुमार, नवनीत कुमार समेत अन्य कर्मियों का सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >