रमना. रमना प्रखंड के बहियार खुर्द निवासी कुलदीप पासवान ने उपायुक्त को आवेदन देकर बीएफटी पद पर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के पिछले 15 महीना से बकाये मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है. आवेदन में कुलदीप ने कहा है कि पिछले 15 महीना से उनके पुत्र श्याम किशोर पासवान सहित फूलचंद व राम सुरेश राम को मानेदय नहीं मिला है. इस कारण जीवकोपार्जन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुलदीप पासवान ने बताया कि संबंधित जिला में रिन्यूअल के नाम पर प्रति व्यक्ति छह हजार रु तक की मांग की जा रही है. उन्होंने सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई करते हुए मानदेय भुगतान की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
