वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के साथ नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के साथ नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

भवनाथपुर. भवनाथपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के साथ हुई. कार्यक्रम में पुरोहित प्रवीण पांडेय व लक्ष्मण शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया. हवन अनुष्ठान में विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए. इस दौरान सत्र के पहले दिन विद्यालय पहुंचे सभी नये नामांकित बच्चों ने भी आहुति दी. हवन के बाद प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही डीएवी का आधार है. डीएवी न केवल आधुनिक शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों को उनके जड़ों और संस्कृति से जोड़ना भी संस्थान की प्राथमिकता है. मौके पर मीडिया प्रभारी संजय राय, अरुण कुमार सिंह, गणेश त्रिवेदी, रश्मी कुमारी, आरती कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >