जंगल को आग से बचाने के लिए जागरूकता अभियान

जंगल को आग से बचाने के लिए जागरूकता अभियान

धुरकी. धुरकी व सगमा वन क्षेत्र को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है. बताया गया कि प्रतिवर्ष महुआ के सीजन में महुआ चुनने वाले लोग महुआ पेड़ के नीचे सफाई करते हैं. सफाई कर कचरों में आग लगा देते हैं. लेकिन आग पर निगरानी नहीं रखने से धीरे-धीरे आगे जंगल में फैल जाती है. इससे जहां वन-पर्यावरण को नुकसान होता है. वही जीव जंतु को भी खतरा होने की संभावना रहती है. वहीं विषैले जीव-जंतु जंगल से निकलकर गांव की ओर चले जाते हैं. इससे गांव में भी खतरा बना रहता है. इधर वन विभाग को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. एक तो गर्मी के दिनों में जंगलों में पानी का अभाव होता है, दूसरी ओर आग लगने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है. इससे वनों में नये पौधों को नुकसान होता है. वहीं बड़े पौधे भी झुलस जाते हैं. आग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई : इसलिए इस बार महुआ के सीजन से पहले ही वन विभाग के कर्मी गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूकता अभियान चलाकर जंगल में आग नहीं लगाने की चेतावनी दे रहे हैं. वनपाल प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्ति को चिह्नित कर नियम अनुसार लोगों पर कार्रवाई भी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >