माहवारी एक सामान्य प्रक्रिया, खुलकर बातचीत होना जरूरी: प्रतिमा

माहवारी एक सामान्य प्रक्रिया, खुलकर बातचीत होना जरूरी: प्रतिमा

प्रतिनिधि, रमना

प्रखंड के सिलीदाग पंचायत स्थित ग्राम सेवा केंद्र में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम एसबीआइ फाउंडेशन से संपोषित व केजीवीके द्वारा संचालित ग्राम सेवा परियोजना के तहत हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया अनीता देवी और स्वास्थ्य सहायिका प्रतिमा देवी ने किया. शिविर का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था. साथ ही समाज में फैली भ्रांतियों और झिझक को दूर करने पर भी जोर दिया गया. शिविर में महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाये रखने, पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गयी. इस दौरान किशोरियों के बीच सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया और उसके सुरक्षित उपयोग और उचित निपटान की प्रक्रिया समझायी गयी. स्वास्थ्य सहायिका प्रतिमा देवी ने कहा कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है और इस विषय पर खुलकर बातचीत होना जरूरी है. वहीं मुखिया अनीता देवी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों के लिए काफी लाभकारी हैं और इससे समाज में फैली गलत धारणाएं दूर होंगी. शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी तथा माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >