गढ़वा. रंका थाना क्षेत्र के रंका पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी. इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में सिग्सिग्गा गांव निवासी रामजी यादव की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी और सुखदेव यादव का पुत्र अनिल कुमार यादव शामिल हैं. जानकारी के अनुसार अनिल व लक्ष्मीनिया एक ही बाइक पर सवार होकर सीजो गांव से रंका बाजार जा रहे थे. इसी क्रम में रंका पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. जिससे दोनों घायल हो गये.
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला सहित दो घायल
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला सहित दो घायल
