भाजपा कार्यकर्ता पर गोली चालन मामले में प्राथमिकी के लिए आवेदन

भाजपा कार्यकर्ता पर गोली चालन मामले में प्राथमिकी के लिए आवेदन

गढ़वा. पिछले दिनों चिनिया के तहले में आरटीआई सह भाजपा कार्यकर्ता योगेंद्र प्रसाद पर गोली चालन की घटना के मामले में उनके भाई सिगसिगा गांव निवासी सुनील साव ने एसपी और चिनिया थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि बाइक से जाने के क्रम में उसके भाई योगेंद्र प्रसाद को सफेद रंग के अपाचे बाइक पर सवार लोगों ने गोली मार दी थी. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. यह घटना सात मार्च को करीब तीन से चार बजे दिन में तहले घाटी के में हुई है. उसने कहा है कि उसके भाई आगे-आगे जा रहे थे. वह भी कुछ दूर अपने भाई के पीछे बाइक से जा रहा था. कुछ अन्य लोग भी अपनी बाइक से आगे-पीछे चल रहे थे. उसी दौरान रास्त�� में यह घटना घटी. घटनास्थल से पहले उन्होंने देखा कि सफेद अपाचे वाले दोनों व्यक्ति गमछा से अपना मुंह बांध रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस आपराधिक घटना में शामिल उपरोक्त सफेद अपाचे वाले दोनों व्यक्ति को वह नाम नहीं जानता, परंतु चेहरा से पहचानता है. पुनः देखने पर वह दोनों को पहचान लेंगे. उन्होंने इन दोनों लोगों को मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर आवास पर उनके साथ एवं बरवाडीह निवासी नितेश सिंह उनके साला नीतू सिंह के साथ कई बार देखा है. उन्होंने बताया कि उसके भाई योगेंद्र प्रसाद की पत्नी पूर्व में संपन्न बीडीसी के चुनाव में जीती हैं. उनका भाई योगेंद्र एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य भाजपा के समर्थक हैं. उनके भाई का वाद-विवाद कई योजनाओं को लेकर भी झामुमो के लोगों से चल रहा था. जिसकी रंजिश में ये सभी लोग मिलीभगत कर उसके भाई को जान से मारने के लिए गोली चलवायी है. आवेदन में सुनील साव ने कहा कि उसके भाई योगेंद्र को गोली लगने के उपरांत सबसे पहले वह अन्य ग्रामीणों के मदद से जख्मी भाई को गढ़वा सदर सरकारी अस्पताल लेकर गये. अस्पताल में जख्मी योगेंद्र होश में थे. उन्होंने वहां मीडिया एवं पुलिस के समक्ष उपरोक्त विवरण बताया था. इसके कुछ ही देर में जख्मी भाई की स्थिति काफी बिगड़ गयी. उसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए वह रांची चले गये हैं. वहां डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन कर उनकी गोली निकाली गयी है. उनके भाई अभी भी पूरी तरह बेहोशी की हालत में ही है. इस कारण इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देने में विलंब हो गया. उन्होंने थाना प्रभारी और एसपी से मामलें में अविलंब केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >