भवनाथपुर में अंजुमन कमिटी चुनाव को लेकर विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग

भवनाथपुर में अंजुमन कमिटी चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा है। पूर्व सदर अख्तर अंसारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानिए क्या है पूरा मामला और लोगों की प्रतिक्रिया।

भवनाथपुर. प्रखंड में मुस्लिम समाज की अंजुमन कमिटी के चुनाव के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आया है. पूर्व सदर अख्तर अंसारी ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया है. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवाल

अख्तर अंसारी का आरोप है कि चुनाव के दौरान निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया गया. इसके कारण चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाज की कमिटी का चुनाव निर्धारित नियमों के तहत निष्पक्ष और सर्वसम्मति से होना चाहिए, ताकि सभी पक्षों का विश्वास बना रहे.

जांच कराने की मांग

चुनाव के विरोध में अख्तर अंसारी के साथ कई लोग मौजूद रहे. विरोध कर रहे लोगों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और समाज के सभी पक्षों को विश्वास में लेकर आगे की कार्रवाई करने की मांग की.

मौके पर पूर्व सदर अख्तर अंसारी, समशाद अंसारी, नूर अफजल, कमरुद्दीन खां, मंसूर अंसारी, जाहिर अंसारी, सुल्तान अंसारी, हस्ते आलम, असरफ अली, अजमेर अंसारी, हमीद अंसारी, अकबर अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >