अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अमीन की मौत, पुत्र की स्थिति गंभीर

– बगौंधा के पास निर्माणाधीन बायपास पर हुआ हादसा

– बगौंधा के पास निर्माणाधीन बायपास पर हुआ हादसा प्रतिनिधि, रमना (गढ़वा) रमना प्रखंड के जोगीराल गांव के निवासी अमीन विक्रमा यादव (55 वर्ष) की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी, जबकि उनका पुत्र नंदू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल नंदू का मेदिनीनगर में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, विक्रमा यादव बुधवार को अपने पुत्र नंदू यादव के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से रमना बाजार जा रहे थे. इसी दौरान निर्माणाधीन बायपास पर बगौंधा गांव के समीप सड़क पार करने के क्रम में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर ही गिर गये और दोनों को गंभीर चोटें आयीं. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत मेदिनीनगर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के दौरान ही विक्रमा यादव की मौत हो गयी. वहीं, उनके पुत्र नंदू यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि, इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन और सड़क निर्माण कंपनी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >