पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जायेगी : मिथिलेश ठाकुर

महुलिया में सड़क हादसे में दो युवक की हो गयी थी, मृतक के परिजनों ने मिले पूर्व मंत्री

महुलिया में सड़क हादसे में दो युवक की हो गयी थी, मृतक के परिजनों ने मिले पूर्व मंत्री प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर रविवार को महुलिया गांव पहुंचे. वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में मृत अखिलेश राम व राहुल चौधरी के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया. पूर्व मंत्री ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ हमेशा खड़े हैं. पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जायेगा. सरकारी प्रावधान के अनुरूप सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव मर्माहत है. दुख की इस घड़ी में प्रशासन कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे गांव को न दे. इस मामले में प्रशासन दमनकारी नीति नहीं अपनाये. उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में लोगों को धैर्य एवं संयम पूर्वक काम करना चाहिए. इसके बाद पूर्व मंत्री महुपी गांव पहुंचे. वहां उज्ज्वल चौबे एवं वीरेंद्र चौबे के घर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. दुख की घड़ी में परिजनों को आश्वासन देते हुए ढाढस बंधाया. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे, जवाहर पासवान, जिला सचिव शरीफ अंसारी, चंदन पासवान, फुजैल अहमद, संजय कांस्यकर, मुखिया वीरेंद्र राम, अजय ठाकुर, ओम सिंह, सन्नी चंद्रवंशी, सुमित पाल, पूर्व मुखिया श्रिनिवास, गुंजन धर दुबे, शुभम गुप्ता, रवि राउत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >