SIR में लापरवाही पड़ी भारी, तीन अधिकारियों से जवाब-तलब; वेतन रोकने की अनुशंसा

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए वेतन निकासी पर रोक लगाई है.

गढ़वा. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाही बरतना तीन प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को महंगा पड़ा है . जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने निर्वाचन कार्य में अपेक्षित गंभीरता और तत्परता नहीं बरते जाने को गंभीरता से लिया है . संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा उनके वेतन की निकासी स्थगित करने की कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है .

कार्रवाई की जद में मेराल के प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बसंत कुमार पाण्डेय, गढ़वा के सुरेश चौधरी और चिनियां के मंगल यादव शामिल हैं . तीनों से पुनरीक्षण कार्य में बरती गयी लापरवाही के संबंध में जवाब मांगा गया है .जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण नागरिकों के मताधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है . इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता स्वीकार नहीं की जायेगी .

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है . उन्होंने कहा है कि कार्य में कमी मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >