नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मझिआंव थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में अपहरण कर लायी गयी एक दलित नाबालिग के साथ बलात्कार किये जाने की खबर है. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर पुलिस ने चंद्रपुरा गांव निवासी जाहिद आलम के 20 वर्षीय पुत्र सैफ अली खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं लड़की का 164का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. मिली जानकारी के अनु���ार नाबालिग लड़की का पिता किसी दूसरे राज्य में मजदूरी करता है. लड़की काफी समय से अपने मौसी के घर पर रह रही थी. इसी दौरान सैफ अली खान ने उसका अपहरण कर बलात्कार किया. पीड़िता ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >