नाम बदलकर व शादी का झांसा देकर प्रताड़ित का आरोप, जांच शुरू

नाम बदलकर व शादी का झांसा देकर प्रताड़ित का आरोप, जांच शुरू

श्री वंशीधर नगर. नगर उंटारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्रेम संबंध बनाकर और शादी का झांसा देकर प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है. रांची जिले के बेड़ो थाना के केशा गांव की युवती ने नगर उंटारी महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने अपना नाम बदलकर उसे धोखे में रखा और अब उस पर अनैतिक दबाव डाला जा रहा है. पीड़िता ने बताया कि करीब छह महीने पहले, जब वह हैदराबाद में काम कर रही थी, तब उसकी मुलाकात कुष्डदंड गांव निवासी इनायत अंसारी से हुई थी. युवती का आरोप है कि इनायत ने खुद का नाम सोनू बताया था. साथ ही इनायत ने कहा था कि उसकी शादी नहीं हुई है. जनवरी 2026 में शादी का झांसा देकर इनायत युवती को अपने गांव ले आया. युवती ने बताया कि उसके घर पहुंचने पर उसे पता चला कि सोनू असल में इनायत अंसारी है, जो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसपर खान-पान बदलने का दबाव बनाने लगा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी. आवेदन में इनायत के अलावा उसके पिता जहरूदीन अंसारी, मां मैरून बीबी और अन्य परिजनों पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है. महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी ने कहा कि युवती का आवेदन मिला है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >