ACB की बड़ी कार्रवाई, गढ़वा से मनरेगा बीपीओ 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB Action : एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) टीम ने गढ़वा जिले के रमना प्रखंड से मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ACB Action| रमना (गढ़वा), दिनेश गुप्ता : भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गढ़वा जिले के रमना प्रखंड से मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बीपीओ ने डोभा निर्माण कार्य शुरू करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में 12 हजार रुपए की मांग की थी.

क्या है पूरा मामला ?

हरादाग कला निवासी सह पारा शिक्षक शिव शंकर राम की शिकायत के बाद एसीबी ने मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को गिरफ्तार किया है. प्रभात खबर के प्रतिनिधि से बात करते हुए शिवशंकर राम ने बताया कि, मेरी मां जितनी देवी के नाम से डोभा निर्माण कार्य मिला था. जिसे शुरू करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के एवज में बीपीओ प्रभु कुमार ने 12 हजार रुपए की मांग की थी. रिश्वत देने में सक्षम नहीं होने के कारण उन्होंने एसीबी से इसकी शिकायत की. मालूम हो ठीक दो वर्ष पूर्व हरादाग कला निवासी बिगू चौधरी के शिकायत के बाद स्थानीय मुखिया प्रमिला देवी और पति बृजलाल विश्वकर्मा को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए गुड न्यूज, झारखंड पुलिस बहाली को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

HEC के इन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बिना टेंडर के ही कंपनी को दे दिया काम

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मंईयां सम्मान योजना के इन लाभुकों को सरकार दे सकती है गुड न्यूज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >