मेराल तक पहुंचा आपन सरस्वतिया अभियान

मेराल तक पहुंचा आपन सरस्वतिया अभियान

गढ़वा. आपन सरस्वतिया अभियान के विस्तार अब मेराल तक हो गया है. रविवार को मेराल प्रखंड में सरस्वतिया नदी की सफाई व डी-सिल्टिंग कार्य का शुभारंभ हुआ. अंचलाधिकारी यशवंत नायक के नेतृत्व में स्थानीय बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अभियान में भाग लेते हुए नदी की सफाई शुरू की. स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर नदी के प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने की दिशा में अपना योगदान दिया. अभियान के शुभारंभ से पूर्व उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया. साथ ही सरस्वतिया नदी के संरक्षण, संवर्धन व उसके प्राकृतिक प्रवाह को पुनर्जीवित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया. लोगों ने कहा कि नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर है, जिसे सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने कहा कि जनसहभागिता से चलने वाले ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अभियान से निरंतर जुड़े रहें तथा नदी को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें. कार्यक्रम के दौरान मुखिया राम सागर महतो, मुखिया प्रतिनिधि मुन्नाराम, पूर्व जिप सदस्य संजय भगत, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, समाजसेवी अतहर अली अंसारी, धनंजय चौधरी, मनोज जायसवाल, रोहित कुमार, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, यासिन अंसारी, मोबिन अंसारी, रूपू महतो आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >