गढ़वा. मझिआंव थाना क्षेत्र के जहरसरई गांव में रविवार को करैत सांप ने एक युवक को डस लिया. युवक की पहचान जहरसरई गांव निवासी पिंटू प्रजापति के पुत्र पप्पू प्रजापति के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि पप्पू शौच के लिए गांव में ही नदी किनारे गया था. इसी दौरान झाड़ियों के पास मौजूद करैत सांप ने उसके बायें हाथ में जस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है.
नदी किनारे शौच करने के दौरान युवक को सांप ने डसा

नदी किनारे शौच करने के दौरान युवक को सांप ने डसा
Copied link
नदी किनारे शौच करने के दौरान युवक को सांप ने डसा