प्रतिनिधि, धुरकी धुरकी प्रखंड के अंबाखोरया पंचायत स्थित सुखाललदारी जलप्रपात में रविवार को स्नान करने गया एक युवक डूब गया. उसकी पहचान लातेहार निवासी छोटू कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार छोटू कुमार अपने रिश्तेदार के गांव सोनेहरा आया हुआ था. रविवार को वह एक अन्य युवक के साथ कनहर नदी स्थित झरने में स्नान करने गया था. स्नान के दौरान काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं निकला. आशंका जतायी जा रही है कि इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी साथ में स्नान कर रहे युवक ने आसपास के ग्रामीणों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने धुरकी थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जनार्दन राउत मौके पर पहुंचे और स्थानीय तैराकों की छोटू की तलाश शुरू की. समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है. थाना प्रभारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं खोज अभियान की निगरानी कर रहे थे. गौरतलब है कि करीब चार वर्ष पूर्व भी एक जनवरी को गढ़वा के एक युवक की इसी जलप्रपात में डूबने से मौत हो गयी थी. उस समय एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला था.
सुखाललदारी जलप्रपात में नहाने के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी

सुखाललदारी जलप्रपात में नहाने के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी
Copied link
सुखाललदारी जलप्रपात में नहाने के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी