पहली बार ससुराल आये युवक की मौसेरे भाई के साथ मौत

पहली बार ससुराल आये युवक की मौसेरे भाई के साथ मौत

गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 पर पचपड़वा के समीप सोमवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में रेहला थाना क्षेत्र के सेवरा गांव निवासी सोनू कुमार राम (25 वर्ष) एवं उसका मौसेरा भाई चैनपुर थाना क्षेत्र के असना गांव निवासी खइकु भुइयां का पुत्र सुनील कुमार (23 वर्ष ) शामिल हैं. बताया गया कि दोनों भाई बाइक से गढ़वा थाना क्षेत्र के भदुमा गांव में अपने ससुराल आये थे. यहां आने के बाद दोनों बाइक से ही पचपड़वा घूमने गये थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक हाइवा से उनकी टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इस दौरान आसपास के लोगो की वहीं भीड़ लग गयी. घटना की जानकारी मृतक के ससुराल वालों के साथ-साथ पुलिस को भी दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा लाया तथा हाइवा जब्त कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के ससुराल वालों में चीख-पुकार मच गयी. घटना के विषय में ससुराल वालों ने बताया कि इसी वर्ष सोनू की शादी हुई थी. इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव के लोग दुखी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >