अवैध बालू परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ा गया

अवैध बालू परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ा गया

गढ़वा.

सदर एसडीएम संजय कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोटमा निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर सुनील चंद्रवंशी को एक बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर से अवैध बालू परिवहन करते पकड़ा. ड्राइवर की निशानदेही पर ट्रैक्टर मालिक जाकिर अंसारी को भी मौके पर बुलाया गया. पूछताछ के उपरांत दोनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए अंचल अधिकारी मेराल एवं थाना प्रभारी मेराल को मौके पर ही उन्होंने दूरभाष से सूचना देते हुए निर्देशित किया. एसडीएम के निर्देश पर कुछ ही देर में अंचल अधिकारी मेराल यशवंत नायक मौके पर पहुंचे. इस पर एसडीएम ने बालू लदे ट्रैक्टर को उन्हें अग्रेतर कानूनी कार्रवाई ऐ लिए सौंप दिया. बालू के साथ पकड़े गए उक्त दोनों लोगों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग काफी दिनों से यूरिया नदी से अवैध बालू उठाकर इसे नियमित रूप से अलग-अलग स्थानों पर मांग के अनुरूप ग्राहकों को सप्लाई करते हैं. इस पर एसडीएम ने खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सजगता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों की धर पकड़ करेंअवैध बालू के साथ पकड़े गये इस ट्रैक्टर के मालिक जाकिर अंसारी से जब पूछा गया कि उन्होंने ट्रैक्टर में नंबर प्लेट क्यों नहीं लगाया है, तो इस पर वह कोई उत्तर नहीं दे पाया. संजय कुमार ने कहा कि अवैध बालू परिवहन में ज्यादातर संलिप्त ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे हैं. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों, अंचल अधिकारियों एवं परिवहन विभाग के कर्मियों को बिना नंबर प्लेट सड़क पर दौड़ रहे किसी भी प्रकार के मोटराइज्ड वाहनों की धर-पकड़ कर निर्धारित प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >