जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

भंडरिया में सब्जी विक्रेता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

भंडरिया में सब्जी विक्रेता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा प्रतिनिधि, भंडरिया भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका साप्ताहिक बाजार में 25 फरवरी की शाम सब्जी दुकानदार दीपक चौधरी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह हत्या पुराने भूमि विवाद को लेकर की गयी थी. मृतक के भाई राकेश चौधरी के आवेदन पर भंडरिया थाना केस दर्ज कर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया. जांच के दौरान सामने आया कि विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में आरोपी सूर्यदेव चौधरी ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर शूटरों से दीपक चौधरी की हत्या करायी. पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद शूटरों को 20 हजार रुपये मोबाइल के माध्यम से भी भेजे गये थे. 25 फरवरी 2026 को बिजका साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने दीपक चौधरी पर पीछे से ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी. तकनीकी साक्ष्य और छापेमारी से मिली सफलता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि हत्या पूरी तरह साजिश के तहत की गयी थी. तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर तीनों शूटरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिंदा गांव निवासी विजय सिंह (38), पिता श्याम नारायण सिंह, जेटू सिंह (35), पिता मंथन सिंह तथा फकीराडीह गांव निवासी बजरंगी चौधरी (33), पिता सरजू चौधरी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा, कारतूस, चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गयी दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता सूर्यदेव चौधरी समेत अन्य संलिप्त आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है. जल्द ही सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जायेगा. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष छापेमारी दल ने इस हत्याकांड का सफल उद्भेदन किया. छापेमारी दल में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार रंजन, किशोर कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >