ट्रिपल टेस्ट को फर्जी बता चलाया जनमत संग्रह कार्यक्रम

ट्रिपल टेस्ट को फर्जी बता चलाया जनमत संग्रह कार्यक्रम

गढ़वा. पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के नाम पर फर्जी ट्रिपल टेस्ट किये जाने का आरोप लगाते हुए आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में मंगलवार को गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर दो उंचरी मुहल्ला में जनमत संग्रह कार्यक्रम चलाया. पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के दौरान कई लोगों से संपर्क कर उनसे ट्रिपल टेस्ट संकलित फॉर्म भरवाया गया. इसमें सौ प्रतिशत लोगों ने ट्रिपल टेस्ट को फर्जी बतलाया. जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि जनमत संग्रह के दौरान लोगों से जब बात की गयी, तो ट्रिपल टेस्ट के बारे में आम लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं थी. ऐसे में सरकार और जिला प्रशासन पिछड़ा वर्ग के लोगों को एक बार फिर से ठगने का काम किया है. उन्होंने कहा कि शहर के दो वार्डो में अबतक लगभग 150 फॉर्म भरे जा चुके हैं. अभी लगातार अन्य वार्डों में भी इस तरह के कार्यक्रम चलाये जायेंगे. उपस्थित लोग : इस अवसर पर पार्टी की केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, केंद्रीय सचिव चंपा देवी, केंद्रीय सदस्य इश्तियाक रजा, संतोष केसरी, जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, राम बडाई पासवान, संजय शर्मा व श्याम चंद्रवंशी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >