चोरी के उद्भेदन को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

चोरी के उद्भेदन को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

रमना. प्रखंड के स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में शनिवार को थाना प्रभारी को आवेदन देकर न्यू सोनी ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में तीन दिन पूर्व सोने व चांदी के आभूषण की चोरी का उद्भेदन करते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में स्वर्णकार संघ के सदस्यों ने कहा कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. संघ के सदस्यों ने खोजी कुत्ता मंगाकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. कहा कि दो तीन दिन के अंदर अगर उत्भेदन नहीं होता है, तो अपना प्रतिष्ठान बंद कर के धरना पर बैठने पर मजबूर होंगे. इधर थाना प्रभारी आकाश कुमार ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जांच पड़ताल जारी है जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

उपस्थित लोग : मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार सोनी,अजय पासवान,राकेश पासवान संघ के अध्यक्ष रणजीत सोनी, उपाध्यक्ष सोनू सोनी, कोषाध्यक्ष बसंत सोनी, संरक्षक अमित कुमार सोनी, नारायण सोनी, अनिल सोनी, दीपू सोनू, पंकज सोनी, विश्वकर्मा सोनी, मुकेश सोनी, रामप्रवेश सोनी, धनंजय सोनी, राहुल सोनी, सत्येंद्र सोनी व जितेंद्र सोनी सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >