डीजे बजाने पर प्रतिबंध का लिया गया सामूहिक निर्णय

रविवार को सदर एसडीएम संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के विशेष सत्र का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, गढ़वा रविवार को सदर एसडीएम संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के विशेष सत्र का आयोजन किया गया. बैठक में मुहर्रम अखाड़ों, इंतजामियां कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य लोग शामिल हुए. यह संवादात्मक बैठक आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सद्भाव के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित की गयी.इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, अखाड़ा कमेटियों के पदाधिकारी, मुहर्रम इन्तेज़ामिया कमेटियों के सदस्य उपस्थित रहे. नागरिक सुविधाओं के लेकर आये सुझाव बैठक में जल आपूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक व्यवस्था, एंबुलेंस व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था आदि से जुड़े मामलों केअलावा आवश्यक नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु सुझाव मिले. एसडीएम की ओर से सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिया गया.इसके अलावा विभिन्न अखाड़ा एवं इंतेज़ामिया कमेटियों ने जुलूस मार्ग की स्थिति, भीड़ प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था एवं प्राथमिक चिकित्सा के प्रावधानों पर भी चर्चा की गयी. प्रशासनिक अपेक्षाओं को रखा गया एसडीएम संजय कुमार ने प्रशासन की ओर से अपेक्षाएं स्पष्ट कीं. उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं आयोजकों के बेहतर समन्वय से पर्व को अच्छे तरीके से सम्पन्न कराया जायेगा.इस क्रम में उन्होंने आयोजकों से अनुरोध किया कि वे अपने सभी रूट प्लान और समय सारिणी अनुमंडल कार्यालय में ससमय जमा करवा दें, ताकि पुलिस और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति में आसानी हो. उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय और बेहतर संवाद से आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से सफल होगा. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा संजय कुमार ने डीजे पर प्रतिबंध के न्यायालयी निर्णय के बारे में सभी को दोहराया व बताया कि डीजे बजाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. उल्लंघन की स्थिति में विधिक कार्रवाई की जायेगी. इस पर मुखिया शरीफ अंसारी, संरक्षक सिराज खान, अंजुमन शान ए वतन वतन की अध्यक्ष तबीब आलम तबीब आदि ने एसडीएम के सुझाव का पूर्ण समर्थन किया और अंत में सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की वकालत की. इसके अलावा जुलूस के रूट, ऊंचाई और समय से संबंधित सरकारी दिशा-निर्देश आदि पर भी विस्तृत चर्चा हुई. मौके पर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर असरुद्दीन खान, पूर्व सदर मासूम खान, महफूज कुरैशी, तनवीर आलम, मोहम्मद अतहर, इस्तेखार अंसारी, अलीजमा अंसारी, शाहबाज खान, नीलू खान, वाहिद अंसारी, वसीम खान, एजाज अंसारी, फुजैल अहमद आदि ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया को सावधानी से प्रयोग करने की अपील की. सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा एसडीओ व एसडीपीओ ने आयोजन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक संचालन, विधि व्यवस्था आदि सुदृढ़ रखने का भरोसा दिलाया. आयोजकों से भी अपील की गयी की यदि संभव हो, तो वे ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी की मदद से स्वयं भी निगरानी रखें. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने भीड़ भाड़े वाले आयोजनों में अपने स्तर से भी अग्निशमन यंत्रों को रखने का सुझाव दिया. एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि सदस्यों की ओर से आए सभी सुझावों पर गंभीरतापूर्वक अमल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >