तालाब में चचेरी बहन को बचाने गये भाई की डूबने से मौत

मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो स्थित ऊंचरी गांव में विद्यालय के समीप तालाब में अपनी चचेरी बहन रिंकी (19वर्ष) को डूबने से बचाने के लिए गये भाई आकाश कुमार (18वर्ष)की डूबने से मौत हो गयी

मझिआंव. मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो स्थित ऊंचरी गांव में विद्यालय के समीप तालाब में अपनी चचेरी बहन रिंकी (19वर्ष) को डूबने से बचाने के लिए गये भाई आकाश कुमार (18वर्ष)की डूबने से मौत हो गयी. परिजनों ने लड़की को बचा लिया है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब एक बजे राजू राम की लड़की रिंकी कुमारी अपने घर में हुए विवाद व डांट से गुस्सा होकर यह कहकर की वह तालाब में डूब कर मरने जा रही है. तालाब में डूबने के लिए दौड़ पड़ी. उसके पीछे-पीछे घर के परिजन भी उसे बचाने के लिए दौड़े. इसी बीच रिंकी का चचेरा भाई उदय राम का पुत्र आकाश कुमार जो बिजली का तार ठीक कर रहा था, वह उसे रोकने दौड़ पड़ा और तालाब में कूदकर रिंकी को बचाने की कोशिश की. स्थानीय लोगों के अनुसार रिंकी ने आकाश को पानी में ही जोर से धक्का दे दिया और वह गहरे पानी में चला गया. जबकि अन्य लोगों ने साड़ी लेकर तालाब में कूदे और रिंकी को ऊपर खींच कर उसे किसी तरह से बचाया. लेकिन आकाश गहरे पानी में धंस गया. बताया जाता है कि आकाश को पानी में तैरने नहीं आता था, इस कारण वह अपना बचाव नहीं कर सका .इधर काफी देर तक प्रयास के बाद झगड़ डालकर उसे निकाला गया और हॉस्पिटल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर लिखे जाने तक शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजने की तैयारी चल रही थी.

मृतक के आश्रित को मिलेगा चार लाख रुपये

घटना के बाद मृतक को देखने के लिये कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी रेफरल अस्पताल पहुंची. शव को देखने के बाद अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये मृतक के आश्रित को दिलाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >