गोरखधंधा. कल्याणपुर पुलिस लाइन के पास बेच रहा था अवैध शराब
गढ़वा : गढ़वा शहर से सटे पीपराखुर्द गांव से पुलिस ने अवैध रूप से संचालित किये जा रहे एक शराब दुकान में छापामारी कर 138 बोतल शराब बरामद किया है़ इस मामले में सेवानिवृत्त अमीन शराब विक्रेता विंदेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है़
गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी गढ़वा एसडीपीओ समीर कुमार तिर्की के नेतृत्व में की गयी़
एसडीपीओ श्री तिर्की ने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पीपराखुर्द गांव में एक किराना दुकान में शराब बेचने की सूचना मिली थी़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इसके लिएपुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी़ टीम में एएसआइ अजय कुमार सिंह, रामवृक्ष राम, अभिमन्यु कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे़ पुलिस ने अमरजीत कुमार के किराना दुकान में छापामारी की और सूचना को सही पाया़ उक्त दुकान में 58 बोतल बीयर व 80 बोतल अंग्रेजी शराब पाया गया़ पुलिस ने इसे जब्त कर लिया़ एसडीपीओ ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस लगातार छापामारी कर रही है़ इस क्रम में शहर के विभिन्न होटल व ढाबों में ही छापामारी की जा रही है़
उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी पुलिस को अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिल रही है, उसपर त्वरित कार्रवाई की जा रही है़ उन्होंने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में आमलोगों को सहयोग करने की अपील की़ उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध शराब बेचते देखने पर इसकी सूचना वे पुलिस को तुरंत दे़ं पुलिस सूचनाओं को गुप्त रखेगी़ प्रेसवार्ता में पुलिस निरीक्षक, एएसआइ सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
