गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें शहर में अधूरे सड़क निर्माण कार्य से हो रही परेशानियों को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वा शहरी क्षेत्र के सोनपुरवा से कचहरी तक बन रही सड़क की धीमी प्रगति और निर्माण में की जा रही लापरवाही पर गंभीर चिंता जतायी. ज्ञापन में बताया गया कि उक्त पथ निर्माण कार्य की गति अत्यंत धीमी है. साथ ही निर्माण कार्य के दौरान आवश्यक सावधानियों का भी पालन नहीं किया जा रहा है. कई बार मौखिक रूप से कंपनी को निर्देश दिया गया है कि जब तक सड़क की पिचिंग नहीं होती, तब तक प्रतिदिन कम से कम तीन बार पानी का छिड़काव कराया जाये, ताकि धूल की समस्या से लोगों को राहत मिल सके. इसके बावजूद कंपनी द्वारा नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मांग की कि संबंधित निर्माण कंपनी को आवश्यक निर्देश देते हुए सोनपुरवा से कचहरी तक सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाये. इस दौरान पार्षद विनोद प्रसाद, दीपक कुमार, सुनील कुमार, सविता देवी, बंधु राम, नीलम कुमारी शर्मा आदि मौजूद थे.
अधूरी सड़क का निर्माण का कार्य जल्द हो पूरा
अधूरी सड़क का निर्माण का कार्य जल्द हो पूरा
